: मातृशक्ति और विक्रमादित्य फाउंडेशन द्वारा इंदौर मे पौधारोपण
Mon, Jun 17, 2024
इंदौर: मातृशक्ति और विक्रमादित्य फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया आजाद नगर थाने में थाना प्रभारी नीरज मीना जी के नेतृत्व में पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ जिसमें उपस्थित नायब तहसीलदार पलकेश परमार जी महिला बाल विकास अधिकारी दीपिका सिंह और डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर विजेंद्र सिंह ठाकुर , वंश मालवीय,कृष्ण जी विपिन जी ,डॉली पवार ,रेनू सोलंकी ,अल्का गुप्ता ,चारूल गंगवानी , कविता राजपूत जी अधिवक्ता राजपूत कविता सोलंकी जीएनजीओ के साथी गण उपस्थित रहे।
जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्ज़ियां और अनाज मिला। तन ढकने के लिए कपड़ा मिला। घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी ज़िन्दा नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। पेड़ इंसान की ज़रूरत हैं, उसके जीवन का आधार हैं। अमूमन सभी मज़हबों में पर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर दिया गया है। भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा जाता है। विभिन्न वृक्षों में विभिन्न देवताओं का वास माना जाता है। पीपल, विष्णु और कृष्ण का, वट का वृक्ष ब्रह्मा, विष्णु और कुबेर का माना जाता है, जबकि तुलसी का पौधा लक्ष्मी और विष्णु, सोम चंद्रमा का, बेल शिव का, अशोक इंद्र का, आम लक्ष्मी का, कदंब कृष्ण का, नीम शीतला और मंसा का, पलाश ब्रह्मा और गंधर्व का, गूलर विष्णू रूद्र का और तमाल कृष्ण का माना जाता है। इसके अलावा अनेक पौधे ऐसे हैं, जो पूजा-पाठ में काम आते हैं, जिनमें महुआ और सेमल आदि शामिल हैं। वराह पुराण में वृक्षों का महत्व बताते हुए कहा गया है- जो व्यक्ति एक पीपल, एक नीम, एक बड़, दस फूल वाले पौधे या बेलें, दो अनार दो नारंगी और पांच आम के वृक्ष लगाता है, वह नरक में नहीं जाएगा।
: इंदौर के प्रीतमलाल दुआ सांस्कृतिक सभागृह का डेढ़ करोड़ रुपए से होगा नवीनीकरण
Thu, Jun 13, 2024
इंदौर: शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय में संभागायुक्त एवं पुस्तकालय की परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, बैठक में प्रीतमलाल दुआ सभागृह के आंतरिक भाग के नवीनीकरण कार्य किये जाने पर चर्चा की गई, बताया गया कि एक करोड़ 55 लाख रूपये की लागत से प्रीतमलाल दुआ सभागृह के आंतरिक भाग का नवीनीकरण किया जायेगा। इस कार्य के लिए अभी पुस्तकालय द्वारा 50 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाएगी, कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा 25 लाख रूपये की राशि रेडक्रॉस से देने की बात कही गई। बैठक में स्मार्ट सिटी द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी बनाए जाने के प्रस्ताव को समिति द्वारा सहमति दी गई।
बैठक में समिति सदस्य सांसद श्री शंकर लालवानी, कलेक्टर एवं उपाध्यक्ष श्री आशीष सिंह,आयुक्त नगर निगम श्री शिवम वर्मा, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री आर.पी. अहिरवार,समिति उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री कृष्णकुमार अस्थाना, कला एवं संस्कृति कर्मी एवं सदस्य श्री जयंत भिसे,सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल सेठ, श्री अनिल भंडारी,पुस्तकालय प्रमुख एवं सचिव श्रीमती लिली डावर, मेट्रो परियोजना के अधिकारी और इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि मेट्रो परियोजना के अंतर्गत पुस्तकालय परिसर में स्थित नवग्रह नक्षत्र उद्यान की जगह मेट्रो स्टेशन एवं उसकी पार्किंग में उपयोग होगा। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह द्वारा मेट्रो पार्किंग के साथ इसे पुस्तकालय एवं सभागृह की कॉमन पार्किंग बनाने की बात कही गई। मेट्रो से इसके बदले पुस्तकालय के लिए राजस्व देने की बात भी कही गई।
बैठक में विगत वर्षों में प्रतियोगी परीक्षा के बच्चों की संख्या बढ़ने पर यहां विशेष अध्ययन कक्ष के बनाने पर भी सहमति बनी, जिसके लिए राशि सांसद निधि एवं इंदौर गौरव फाउंडेशन द्वारा दी जाएगी। इसके साथ ही प्रतिमाह पुस्तकालय में एक व्याख्यानमाला आयोजित करने, माता अहिल्या की 300वी जयंती पर वर्ष भर आयोजन करने की भी सहमति बनी। संभागायुक्त ने कहा की अधिक से अधिक युवाओं को पुस्तकालय से जोड़ा जाये। अंत में सचिव श्रीमती लिली डावर ने आभार व्यक्त किया।