: राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह 27 एवं 28 सितंबर को इंदौर में होगा आयोजित
Tue, Aug 20, 2024
इन्दौर 20 अगस्त: राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह एवं गीत संगीत संध्या 27 एवं 28 सितंबर को इंदौर में आयोजित होगी। इस आयोजन की व्यापक तैयारियों के संबंध में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। श्री सिंह ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह पूर्ण गरिमामय प्रबंधों के साथ आयोजित हो। आयोजन स्थल पर बेहतर से बेहतर प्रबंध सुनिश्चित किये जाए। संगीतकार श्री उत्तम सिंह एवं दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका के.एस. चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान
आयोजन के अंतर्गत 27 सितंबर को स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति और प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित होगा, इसमें स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा, 28 सितंबर को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन होगा, जिसके लिए व्यापक प्रबंध किये जाने के निर्देश संभागायुक्त श्री सिंह ने दिये, उन्होंने निर्देश दिए कि ऑडिटोरियम में बैठक व्यवस्था हेतु बेहतर प्रबंध सुनिश्चित किये जाए, उन्होंने कार्यक्रम स्थल का विद्युत और फायर सेफ्टी ऑडिट सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए, कार्यक्रम स्थल पर यातायात एवं पार्किंग के बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश संभागायुक्त श्री सिंह ने दिये। निमंत्रण कार्ड समय पर तैयार किये जाकर वितरण व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी बनाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा इंदौर में स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर जी के नाम से बने ऑडिटोरियम में पहली बार राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह एवं गीत संगीत संध्या का आयोजन हो रहा है, जो कि बहुत हर्ष का विषय है।
कार्यक्रम में उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी म.प्र. संस्कृति परिषद के श्री जयंत भिसे एवं सहायक संचालक संस्कृति संचालनालय श्री अमित कुमार यादव ने बताया कि समारोह में संगीतकार श्री उत्तम सिंह एवं दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका के.एस. चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में डीसीपी श्री हंसराज सिंह, उपायुक्त श्रीमती शैली कनास, अपर कलेक्टर श्री रौशन राय, अपर आयुक्त श्री अभय राजन जादौन, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण इन्दौर श्री अरविंद सिंह, प्राचार्य शासकीय संगीत महाविद्यालय इन्दौर डॉ. प्रकाश कडोतिया सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
साभार - स्टेट प्रेस क्लब
: किशोर कुमार की जयंती पर KKC क्लब की संगीतमय यात्रा,किसे मिला किशोर अवॉर्ड
Tue, Aug 6, 2024
इंदौर : प्रतिवर्ष किशोर कुमार की जयंती पर किशोर का चिंतन
KKC CLUB
द्वारा अपने साथियों के साथ 4 अगस्त को एक संगीतमय यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमे शहर एवं अन्य शहरों के कलाकारों को लेकर किशोर कुमार की शिक्षा स्थली से जन्म स्थली तक कलाकारों को लेकर खंडवा जाते है, इसी तारतम्य मे इस वर्ष भी 4 अगस्त को संगीतमय यात्रा इंदौर से प्रारम्भ होकर खंडवा तक गयी थी।
https://youtu.be/E4cnt6kdVUI
4 अगस्त को किशोर दा की जंयती पर KKC क्लब एवं संगीत सेवा सहारा द्वारा 35 कलाकारों को लेकर संस्थान द्वारा सातवीं संगीतमय यात्रा इंदौर से खंडवा के लिए कल 4 अगस्त को खण्डवा गई थी, खण्डवा मे किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच एवं नगर निगम खंडवा द्वारा आयोजित मंच पर KKC क्लब के कलाकारों ने गीत गाए, समाधी स्थान पर सुबह से ही दूर दूर से कलाकारों का आने का सिलसिला शुरू हो जाता है और बारी बारी से सभी कलाकार किशोर कुमार को अपने गीतों से श्रद्धांजलि अर्पित करते है, उन्हे दूध जलेबी का भोग लगाते है और सम्पूर्ण सहहर किशोरमय हो जाता है, ऐसे मे किशोर का चिंतन
KKC CLUB
भी नीले कलर की ड्रेस मे अपने साथियों के साथ खंडवा मे पहुँचकर चर्चा का विषय बना रहता है। इस वर्ष से किशोर कुमार की याद मे एक अवार्ड प्रारम्भ किया गया जो
किशोर KKC अवॉर्ड 2024
के नाम से रखा गया यह अवार्ड श्री नासिर खान को किशोर कुमार की समाधी स्थान पर प्रदान किया।
संस्थान अध्यक्ष दीपक पाठक ने बताया की खण्डवा मे किशोर भक्तों का मेला लगता है, इंदौर से रास्ते भर कांवड़ यात्रियों के कारण घाट पर जाम लगा हुआ था, घाट मे ही बस से उतरकर सभी कलाकारों ने गरमागरम भुट्टे खाये और कावड़ यात्रियों के साथ रिमझिम बारिश मे नृत्य भी किया, क्लब के कलाकारों ने भी किशोर कुमार की समाधि पर दूध जलेबी का भोग लगाया और उनके जन्म स्थान गौरीकुंज भी गए।