: भोपाल के म्यूजिकल ग्रुप सुरश्री सुरमई संगत की सदाबहार गीतो की शाम संपन्न
Mon, Mar 17, 2025
भोपाल: नगर के प्रसिद्ध म्यूजिकल ग्रुप सुरश्री सुरमई संगत के द्वारा स्थानीय होटल देविका पैलेस मिसरोद मे सदाबहार गीतों का रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया जिसमे 70 - 80 और 90 के दशक के गीत गाये गये । कार्यक्रम के आरम्भ मे श्री अविनाश शेंडे ने दिल का सूना साज डी एस कुलकर्णी ने कितना हसीन चेहरा सुनीता श्रीवास्तव ने मैने दिल से ये कहा और श्रद्धा सिंह ने एक राधा एक मीरा गाकर दर्शको की भरपूर तालियां लूटीं।
आयोजन के अंतर्गत विवेक और अनुपमा श्रीवास्तव ने मेघा रे मेघा रे शरद और प्रमिला सक्सेना ने तुझे ना देखूं अरविंद और संगीता बोराटे ने तुमसे दूर रहके और अक्षय और जागृति भावगत ने जानेमन जानेमन सुनाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम मे लगभग 32 गायको ने अपनी प्रस्तुती दी। अंत मे ग्रुप एडमिन श्रीमति अनुपमा श्रीवास्तव ने सबका आभार व्यक्त किया
: अण्णा महाराज ने प्रदान किया वायलिन वादक कमल कामले को लता इंदौरी पुरस्कार
Tue, Feb 25, 2025
इंदौर: KKC म्यूजिक क्लब एवं संगीत सेवा सहारा द्वारा लता मंगेशकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित
एक प्यार का नगमा
संगीतमय आयोजन में प्रख्यात
वायलिन वादक कमल कामले
को संगीत सेवा सहारा लता इंदौरी पुरस्कार सद्गुरु अण्णा महाराज एवं आयोजन के मुख्य अतिथि पंडित योगेन्द्र महंत पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा), समाजसेवी श्री हरि अग्रवाल एवं विनय जैन ने प्रदान किया.
संस्था संरक्षक रेखा रावल एवं अध्यक्ष दीपक पाठक ने बताया कि प्रतिवर्ष मशहूर गायक लता मंगेशकर की पुण्यतिथि के अवसर पर देश के किसी एक कलाकार को उक्त पुरस्कार प्रदान किया जाता है जिसमें 5100 रुपये नगद एवं सम्मान प्रदान किया जाता है, कल हुए आयोजन में 50 कलाकारों ने लता जी को अपने गीतों से श्रद्धांजलि अर्पित की, आयोजन अभिनव कला समाज मे था जिसमें इंदौर सहित उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, महू, खरगोन एवं अन्य शहरों से कलाकार आए थे, संस्थान ने विगत 2 माह पहले 128 घंटे का लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी गाने के क्षेत्र में बनाया. सद्गुरु अन्ना महाराज ने सभी संगीतप्रेमियों को शुभाशीष वचन कहे एवं संगीत को धाराप्रवाह आगे बढ़ाने में इंदौर वासियों के भरपूर योगदान की सराहना की, संगीत के क्षेत्र मे निरंतर सेवा करने पर समाजसेवी हरि अग्रवाल का सम्मान अन्ना महाराज ने किया, अंत मे आभार कार्यकारी अध्यक्ष मनीष पगारे ने माना.