: विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में जिनी म्युजिकल नागदा का संगीतमय आयोजन संपन्न
Mon, Jul 1, 2024
नागदा जंक्शन:
21 जून विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में जिनी म्युजिकल ग्रुप नागदा के सौजन्य से होटल सिगड़ी 95 में एक संगीतमय शाम विश्व संगीत दिवस के नाम का आयोजन किया गया। जिसमें जिनी म्युजिकल ग्रुप के सदस्यों के अलावा विशेष रूप से नागदा के जाने-माने समाजसेवी एवं संगीत प्रेमी विशेष अतिथि आदरणीय श्री रवि कांठेड़ जी उपस्थित रहे और और अपने गीतों की प्रस्तुति दी।
गायक के रूप में श्री देव बांबीवाल जी, श्री अजय गरवाल जी, श्री संजय हरि राठौर एवं श्री कैलाश गांधी जी भजन गायक उपस्थित रहे ,सभी ने अपनी-अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मन मोह लिया साथ ही जिनी म्युजिकल ग्रुप के सभी कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को ख़ुश कर तालियां बटोरी जिसमें मुख्यतः ओमप्रकाश पडियार, जिनी नेल्सन, जावेद खान, राधाकिशन क़दम, आशिष सोनी, अजय श्रीवास्तव, मोनिका शेखावत, गोवर्धन सोलंकी, आनंदीलाल सोनी, प्रवीण शुक्ला जी सभी ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। अतिथि के रुप में लायन राजेश इन्द्र और लायन हरिश तिवारी जी एवं लोकेन्द्रसिंह शेखावत कार्यक्रम के अंतिम समय तक उपस्थित रहे और गीतों को आनंद लिया।
राधाकिशन कदम - नागदा प्रतिनिधि