: निर्देशक हितेष सोलंकी की फिल्म सायबर पॉईजन रिलीज़, दिखा एकता का संदेश
Fri, Mar 17, 2023
नीमच – मौजूदा दौर में सोशल मीडिया हमारे लिए वरदान के साथ ही अभिशाप की तरह भी सामने आ रहा है, लेकिन कुछ लोगों की कारगुजारियों ने इसे सायबर पाइजन में तब्दील कर दिया, आज के दौर में देश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि मौत की वजह बनते जा रहे हैं, दरअसल सोशल मीडिया की भूमिका सामाजिक समरसता को बिगाड़ने और सकारात्मक सोच की जगह समाज को बांटने वाली सोच को बढ़ावा देने वाली हो गई है। हालिया वक्त में हुए कुछ दंगे को ही देखें। कारण व जरिया कई होंगे। लेकिन विस्फोटक सांप्रदायिक सौहार्द पर सोशल मीडिया की तीली ने भी कम माचिस नहीं लगाई, सूत्रों के मुताबिक, दंगों से संबंधित गिरफ्तार आरोपियों से जब्त मोबाइल फोन इसकी तस्दीक करते हैं। जब्त फोन से कई वाट्सएप समूहों का पता चला है, जिसमें दंगा भड़काने के मकसद वाले वीडियो और अफवाह, झूठी खबरें, धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले मैसेज बड़े पैमाने पर आदान-प्रदान किए जा रहे थे।
इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थानी फिल्म एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष निर्माता निर्देशक हितेष सोलंकी ने अपने ग्रहनगर नीमच में ही बहुत ही सीमित साधनों के साथ एक शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया है, जिसका पोस्टर विमोचन नीमच कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल ने किया और स्पेशल प्रिमियर के दौरान फिल्म देखने के पश्चात कहा कि इस फिल्म मे राष्ट्रीय एकता को बेहतर तरीके से समझाया गया है, फिल्म कि कहानी व निर्देशन लाजवाब है, तथा इस फिल्म को प्रत्येक नागरिकों को देखना चाहिए ताकी लोगों के दिलों में आजकल के माहौल से जो नफरत पल रही है वो कम हो सके, हितेष सोलंकी फिल्म्स तथा आई क्लिक टेलीफिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म का शीर्षक "साइबर पाइजन" है, यह एक मोटीवेशनल फिल्म है, जो कि देश के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफार्म एम एक्स प्लेअर, एयरटेल एक्सट्रीम व हॉटस्टार प्ले पर रिलीज हुई है। इस फिल्म के माध्यम से निर्देशक हितेष सोलंकी ने बहुत ही बढ़िया तरीके जिसमे बताया गया है की किस तरह से नासमझ मासूम लोग कुछ लोगो के बहकावे में आकर सोशल मीडिया पर नफरती पोस्ट को शेयर कर देते है जिसकी वजह से दंगे और एक दुसरे के प्रति नफरत बदती है जिसके फलस्वरूप देश की एकता और अखंडता कमजोर हो रही है समझाता है की ये नफरती जहर की आग जो आपने सोशल मीडिया पर फैलाई है जो की एक साइबर पाइजन है इसकी वजह से कितने लोगो की जान जा सकती है और इसे पोस्ट करना आप दोनों के दिमाग की उपज नहीं बल्कि उन लोगो के बहकावे में आकर किया है जिनका मकसद इस देश में नफरत और दंगे करवाना है देश शांति नहीं अशांति चाहते है ताकि उन नफरती लोगो के मनसूबे कामयाब हो सके निर्देशक हितेश सोलंकी ने फिल्म के जरिये समझाया है की सबसे पहला धर्म इंसानियत है उसके बाद देशधर्म, देश की एकता की मिसालें जो कभी हुआ करती थी आज ख़त्म होती जा रही है और नफरतों का बाजार गर्म हो रहा है हम अलग अलग धर्मो के होने के बावजूद भी एक दुसरे से अलग नहीं है इस बात के कुछ उदाहण भी फिल्म में देखने को मिलेंगे और इस बात का अहसास होगा की देश में राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनी रहनी चाहिए, सोशल मीडिया का इस्तेमाल कुछ लोग गलत तरीके से कर रहे है जिनका उदेश्य देश में अशांति फेलाना है, हिंसा किसी भी सभ्य समाज के लिए सबसे बड़ा कलंक हैं, और जब यह दंगों के रूप में सामने आती है तो इसका रूप और भी भयंकर हो जाता है। दंगे सिर्फ जान और माल का ही नुक़सान नहीं करते, बल्कि इससे लोगों की भावनाएं भी आहत होती हैं और उनके सपने बिखर जाते हैं। दंगे अपने पीछे दुख-दर्द, तकलीफें और कड़वाहटें छोड़ जाते हैं।
आपको बता दें कि फिल्म निर्देशक हितेष सोलंकी नीमच के रहवासी है व राजस्थानी फिल्म एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष व इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर एसोसिएशन के सदस्य एवं अखिल भारतीय संगीत कलाकार संघ के राष्ट्रीय सचिव भी हैं, तथा पिछले 18 वर्षों से फिल्म क्षेत्र में अभिनेता अरविंद कुमार व फिल्म निर्माता निर्देशक के सी बोकाडिया के मार्गदर्शन मे कार्य कर नीमच का नाम रोशन कर रहे हैं, यही पर निर्देशक हितेश सोलंकी का समस्त देशवासियों के नाम एक प्यारा सा सन्देश भी है….. फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले, डायलोग और निर्देशन हितेष सोलंकी ने किया है व मुख्य भूमिका हितेष सोलंकी, नाबिनूर मंसूरी, विशाल नाथावत, कोमल जॉन ने निभाई है,सह कलाकार संतोष बाबु कटारिया, भूपेन्द्र गोड,अंशुल पाटीदार हिमांश शर्मा और सिद्धु पटेल है, कैमरामैन अजय माली हैं। फिल्म निर्माता निर्देशक हितेष सोलंकी ने यह भी बताया कि यह नीमच में एक शुरुआत है शॉर्ट फिल्मों को लेकर यहां के कलाकारों को मौका देना, और यह प्रयास हमारा आगे जारी रहेगा, जिसके तहत हमारी और भी कई मोटिवेशनल फिल्में निर्माणाधीन है, तो जल्दी आप सभी के बीच पहुंचेगी । धीरे-धीरे सोशल मीडिया में सही सूचना और अफवाह में अंतर मिटता जा रहा है। देश भर में अराजकता सोशल मीडिया की पहचान बनती जा रही है। दंगे भड़काने के पहले और अब के खुराफातों में अंतर भी स्पष्ट देखा जाने लगा है। अब सोशल मीडिया पर भड़काऊ बातें लिखकर दंगा भड़काया जाता है। इतना ही नहीं, दंगा भड़काने के बाद उसकी आग में घी भी सोशल मीडिया द्वारा ही डाला जाता है। दरअसल सोशल मीडिया पानी की तरह है, जिसमें हम जैसा रंग डालेंगे, उसका वैसा ही रंग दिखेगा। समझदारी पैदा करेंगे, तो समझदारी दिखेगी और विभाजनकारी तत्व डालेंगे, तो वैसा ही दिखेगा। सही मायनों में अच्छे और बुरे दोनों का ही आईना है सोशल मीडिया। अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में आम जनता के बीच गलत जानकारी और नफरत फैलाने वाले मुद्दे भी फलफूल रहे हैं। वर्ष 2018 में ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन ने एक अध्ययन रिपोर्ट जारी की थी जो भारत में सक्रिय सोशल मीडिया में पोस्ट पर नफरत और उस पर जवाबी हमलों के आंकड़ों पर आधारित है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि न सिर्फ धर्म, बल्कि पहनावा और खान-पान से जुड़ी हुई ‘धार्मिक-सांस्कृतिक’ प्रथाएं भारतीय सोशल मीडिया में मौजूद नफरत फैलाने के लिए सबसे स्पष्ट आधार थीं।
: बर्तन व्यापारी एसोसिएशन का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ
Tue, Mar 14, 2023
इटारसी/नर्मदापुरम : रंग पंचमी के दिन बर्तन व्यापारी एसोसिएशन इटारसी द्वारा स्थानीय जयस्तंभ चौक के पास जवाहर मार्केट बर्तन बाजार में व्यापारियों हेतु होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में इटारसी क्षेत्र के बर्तन व्यवसायीगण एवं बाजार क्षेत्र के दुकानदार शामिल हुए एवं सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी एवं होली खेली।
इस आयोजन में संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष श्री दीपक हरिनारायण अग्रवाल, सचिव श्री सन्मुखदास चेलानी, कोषाध्यक्ष श्री बबलू अग्रवाल, युवा शाखा के अध्यक्ष श्री लकी गुरियानी शामिल हुए एवं बर्तन व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी, एवं प्रथम बार आयोजित हुए इस आयोजन की भरपूर प्रशंसा की, कार्यक्रम में "हेलो फरमाइश" फेम गायक भरत गायकवाड़ ने होली गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित व्यवसायीगण जमकर झूमे साथ ही डीजे पर चल रहे होली गीतों पर व्यवसायीगण ने जमकर गुलाल उड़ाकर नृत्य किया, कार्यक्रम में सभी एसोसिएशन सदस्यों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई जिसका सभी सदस्यों ने आनंद उठाया, कार्यक्रम के समापन पर एसोसिएशन अध्यक्ष श्री शिशिर कासकार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एसोसिएशन सदस्यों एवं सभी आमंत्रित अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया है कार्यक्रम मैं बर्तन व्यापारी एसोसिएशन के संरक्षक तिलक राज मेहता, श्री प्रकाश ताम्रकार, श्री अरुण गोयल, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री अजय गोयल सचिव मनीष जायसवाल, कोषाध्यक्ष आदर्श चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष जतिन ताम्रकार, राकेश मेहता, नटवर ताम्रकार,संगठन सचिव ताहिर अली, मीडिया प्रभारी अक्षत ताम्रकार, राजेश मेहता, लकी मेहता एवं क्षेत्र से व्यापारीगण पवन कोहली, अर्जुन गांधी, उमंग गांधी, भूपेंद्र ठाकुर, मपन लालवानी, विपिन यादव, वीरू गुरियानी रामबाबू राजपूत आदि शामिल हुए
: संयुक्त व्यापार महासंघ इटारसी का होली मिलन समारोह जवाहर बाजार पर होगा
Sat, Mar 11, 2023
इटारसी/होशंगाबाद : संयुक्त व्यापार महासंघ इटारसी का होली मिलन समारोह 12 मार्च दिन रविवार को दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम में सभी सदस्य व्यापारी गणों को आमंत्रित किया गया है जिसकी सूचना प्रिंट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है अतः सभी सम्मानीय व्यापारी गण से अनुरोध है इस कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित रहे एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दे, कार्यक्रम में व्यापारी बंधुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी रंग पंचमी पर आयोजित यह होली मिलन समारोह का कार्यक्रम बड़े मंदिर के पीछे जवाहर बाजार स्थित चौक पर किया जाएगा।
आइएगा जरूर क्योंकि होली ना सिर्फ त्यौहार है बल्कि हमारी एकता और संगठित होने का प्रतीक भी है
दीपक हरिनारायण अग्रवाल अध्यक्ष, सन्मुख दास सनी चेलानी सचिव, राजेंद्र बबलू अग्रवाल कोषाध्यक्ष, युवा शाखा अध्यक्ष लकी गुरयानी, युवा शाखा सचिव अर्जुन भोला, संयुक्त व्यापार महासंघ इटारसी