Thu 02 Apr 2026

🎤 KKC Talent Show

Auditions Now Open — Register Here

ब्रेकिंग

आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

E-Paper अगस्त 2025

डॉक्टरों ने गाए गीत, थामा माइक, गिटार और सेक्सोफोन से लेकर कांगो-बोंगो तक

E-Paper जून 2025

E-Paper मई 2025

: संगीतकार उत्तमसिंह एवं गायिका के.एस.चित्रा को मुख्यमंत्री ने दिया राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान

संगीतकार उत्तमसिंह एवं गायिका के.एस.चित्रा को मुख्यमंत्री ने दिया राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान

इन्दौर 28 सितंबर : राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह एवं गीत संगीत संध्या 27 एवं 28 सितंबर को इंदौर में आयोजित हुई। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह के निर्देशन मे इस आयोजन की रूपरेखा तैयार की गयी, आज शाम को माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला एवं मालिनी गौड़, उषा ठाकुर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह, संभाग आयुक्त दीपक सिंह, कमिश्नर राकेश गुप्ता एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के समक्ष ख्यात संगीतकार उत्तम सिंह एवं दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका के.एस. चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान प्रदान किया गया, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नवीन सभागार मे बनाई गयी लता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

इंदौर में स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर जी के नाम से बने ऑडिटोरियम में पहली बार राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह एवं गीत संगीत संध्या का आयोजन हुआ, इस आयोजन के तहत 27 सितंबर को स्थानीय एवं इंदौर से बाहर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी, आज पार्श्व गायिका के. एस. चित्रा एवं उत्तमसिंह ने अपनी सुमधुर आवाज़ मे लताजी के गीतों से समा बांध दिया, ऑडिटोरियम पूर्ण रूप से खचाखच भरा हुआ था, हर कोई इस अलंकरण समारोह का साक्षी बनना चाह रहा है, हर उम्र के श्रोताओं और स्थानीय कलाकारों को परिसर मे देखा गया जो की अपनी प्रिय लता जी के नाम से दिये जाने वाले सम्मान को देखने आए थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अवसर पर उपस्थित संगीत रसिको को बधाई देते हुए संबोधित भी किया और लता जी के बारे मे अपने अनुभव भी साझा किए, उन्होने बताया की लता जी ने किस प्रकार देश की संगीत के माध्यम से सेवा की, आजादी के पूर्व गीतों के बारे मे भी बताया उन्होने लता जी के कई गीतों की व्याख्या की। राजकपूर से हुए विवाद के चलते लता जी का सकारात्मक सोच के माध्यम से बाबी फिल्म से वापसी की बात भी बताई, प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी का लता जी के प्रति विशुद्ध प्रेम की बात भी बताई लता जी के अंतिम संस्कार मे कई कदमों तक पैदल चलकर अंतिम संस्कार मे प्रधामन्त्री शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने संस्कृति विभाग को निर्देश दिये है की लता जी के नाम पर ये सम्मान प्रतिवर्ष इंदौर के इस सभागार मे आयोजीत किया जाये एवं संस्कृति विभाग के साथ इंदौर के प्रशासन और संगीतप्रेमियों को भी इस सफल आयोजन की बधाई दी।

Tags: