Tue 02 Jun 2026

ब्रेकिंग

आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

E-Paper अगस्त 2025

डॉक्टरों ने गाए गीत, थामा माइक, गिटार और सेक्सोफोन से लेकर कांगो-बोंगो तक

E-Paper जून 2025

E-Paper मई 2025

: 128 घण्टे में 530 गायक कलाकारों ने बनाया गायन के क्षेत्र मे लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड -

128 घण्टे में 530 गायक कलाकारों ने बनाया गायन के क्षेत्र मे लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड -

इंदौर: विश्व विख्यात KKC म्यूजिक क्लब एवं सांस्कृतिक प्रिंट व डिजिटल मीडिया संगीत सेवा सहारा के संयुक्त तत्वावधान मे इंदौर में दिनांक 24 दिसंबर से 29 दिसंबर 2024 तक 128 घण्टे सतत गायन के क्षेत्र मे बना लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड LONDON BOOK OF WORLD RECORD जिसके अंतर्गत 530 नए एवं स्थापित गायक कलाकरों ने अपनी पसंद के लगभग 2000 गीत कराओके ट्रैक पर गाएं, आयोजन इंदौर से फेसबुक पर ऑनलाइन एवं अभिनव कला समाज गाँधी हाल परिसर से प्रसारित हुआ, इस आयोजन मे इंदौर सहित सम्पूर्ण भारत के अलग अलग राज्यों से 530 गायक कलाकार शामिल हुए जिनके कारण इंदौर शहर ने स्वच्छता के साथ साथ संगीत मे भी नंबर 1 होने का खिताब प्राप्त किया। आयोजन के शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं विश्व ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) श्री योगेंद्र महंत मुख्य अतिथि के रूप मे एवं समापन के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी के सुपुत्र श्री शाहिद रफी एवं स्टेट प्रेस के अध्यक्ष श्री प्रवीण खारीवाल विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित थे।

संस्थान के अध्यक्ष दीपक पाठक एवं संरक्षक श्रीमती रेखा रावल ने बताया की गायन के क्षेत्र मे नए नए कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाने हेतु KKC क्लब एवं संगीत सेवा सहारा हमेशा प्रयासरत रहता है इसी श्रंखला मे अभी तक 10 बार विश्व रिकॉर्ड बना चुके है जिसमे प्रत्येक आयोजन मे करीब 100 से अधिक कलाकारों को मंच प्रदान किया है लेकिन विगत वर्ष दिसंबर 2024 मे इसी श्रंखला को बढ़ाते हुए संस्थान ने 124 घण्टे का आयोजन करने का लक्ष्य रखा था जिसमे 129 घण्टे का आयोजन किया गया लेकिन लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने 128 घण्टे का सर्टिफिकेट प्रदान किया, गीतों के माध्यम से इस महाकुंभ मे आहुती प्रदान की जिसके कारण संस्थान का लक्ष्य पूर्ण हुआ, इस आयोजन को सांस्कृतिक मासिक अखबार संगीत सेवा सहारा और विश्व विख्यात KKC म्यूजिक क्लब के फेसबुक पेज के माध्यम से ऑनलाईन प्रसारित किया गया था।

Tags: