: केकेसी मैत्री क्लब द्वारा 40 संगीतप्रेमियों की भगोरिया यात्रा, हामु काका बाबा ना पोरिया के गायक आनंदीलाल भावेल से भेंट
admin
Tue, Mar 7, 2023
इंदौर : केकेसी क्लब के संस्थापक एवं अध्यक्ष दीपक पाठक ने बताया कि संस्थान द्वारा यह दूसरा वर्ष है जब यात्रा का पढ़ाव 40 संगीतप्रेमियो को निजी बस से लेकर अलीराजपुर जिले के छकतला गांव में गया जहा मस्ती और डांस की अनुभूति सभी ने की, यात्रा में करीब 15 से भी अधिक महिलाएं थी जिनका उत्साह प्रदेश की इस संस्कृति को नजदीक से देखने का मानस था, अभी तक दैनिक अखबारों के माध्यम से ही यात्रा के बारे में सबने पढ़ा है लेकिन केकेसी क्लब द्वारा यात्रा का आयोजन कर सभी को आदिवासी संस्कृति से परिचय करवाना था। यात्रा में इंदौर के अतिरिक्त नागदा, धार एवं राजगढ़ से भी संगीतप्रेमी शामिल हुए।



यात्रा में रास्ते भर तक सभी यात्रियों द्वारा गीत संगीत का आयोजन बस में चलते चलते ही किया, धार होते हुए टांडा में हामू काका बाबा ना पोरिया गीत गाने वाले आनंदीलाल भावेल से मुलाकात की उन्होंने रोड़ पर ही अपने आदिवासी गीतों को गाकर सुनाया जिस पर सभी यात्रियों ने नृत्य किया, भावेल ने आदिवासी संस्कृति के बारे में बात की और आगामी गीतों के बारे में बताया, पत्रकार कांतीलाल राठौर के नेतृत्व में भगोरिया मेले में आदिवासियों के बीच नृत्य किया।
Tags: