: बर्तन व्यापारी एसोसिएशन का "होली मिलन समारोह" 12 मार्च रंगपंचमी पर
Sat, Mar 11, 2023
इटारसी/होशंगाबाद : बर्तन व्यापारी एसोसिएशन इटारसी द्वारा आयोजित व्यापारियों का "होली मिलन समारोह" इस वर्ष जयस्तंभ के पास जवाहर बाजार स्थित बर्तन मार्केट में आयोजित किया जा रहा है, एसोसिएशन अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की चर्चा उपरांत कार्यक्रम रंग पंचमी के दिन रविवार दिनांक 12 मार्च को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाना निर्धारित हुआ है इस हेतु इटारसी और आसपास के क्षेत्र के समस्त एसोसिएशन सदस्य दुकानदार होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे जिन्हें सूचना एवं आमंत्रण भेजा जा चुका उल्लेखनीय है की विगत दिसंबर माह में बर्तन व्यापारी एसोसिएशन के गठन के लिए कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की गई थी इसके बाद विधिवत एसोसिएशन का गठन किया गया और अब बर्तन व्यापारी एसोसिएशन की कुछ समय के अंतराल पर बैठक आयोजित की जाती रहेगी और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा.
12 मार्च दिन रविवार को रंग पंचमी कार्यक्रम की रूपरेखा
रंग पंचमी पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है रविवार 12 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कार्यकारिणी की एक संक्षिप्त बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अपना संक्षिप्त उद्बोधन व्यापारियों के समक्ष दिया जाएगा इसके बाद व्यापारियों की समस्याओं को सुना जाएगा और उन्हें बोलने हेतु समय दिया जाएगा और उनकी समस्याएं नोट भी की जाएगी, अगले क्रम में रंग और गुलाल का कार्यक्रम आयोजित होगा,सभी व्यापारी बंधुओं के लिए इस कार्यक्रम में दोपहर के स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है। सनातन और आपसी सौहार्द का प्रतीक होली त्यौहार हम पूरे हर्षोल्लास से मनाएं इसलिए सभी व्यापारी प्राथमिकता से इस होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद रहे.
निवेदक
बर्तन व्यापारी एसोसिएशन इटारसी
अध्यक्ष -शिशिर कांसकार
सचिव - मनीष जयसवाल
: रोमांटिक सॉन्ग "प्यार की शुरुआत में" यूट्यूब पर रिलीज
Thu, Mar 9, 2023
इटारसी की क्रिएटिविटी यूट्यूब पर अपना जलवा बिखेर रही है "कुमार अतुल एंटरटेनमेंट"(Kumar Atul Entertainment)के यूट्यूब चैनल पर रोमांटिक सॉन्ग (Romantic Song) "प्यार की शुरुआत में" रिलीज किया गया है जिसे गायक अतुल शुक्ला (Atul Shukla) ने गाया है साथ ही गीत के लिरिक्स एवं संगीत भी स्वयं अतुल शुक्ला ने दिया है,जिसे रोमांटिक हल्का-फुल्का आनंद देने वाला म्यूजिक पसंद आता है ऐसे संगीत प्रेमियों को यह गीत बहुत पसंद आ रहा है इस रोमांटिक सॉन्ग में अभिनय शहर के उभरते कलाकार विलियम लॉरेंस द्वारा किया गया है जो पूर्व में कई शॉर्ट मूवी, वेब सीरीज और गीतों में अभिनय कर चुके हैं इस इस रोमांटिक सॉन्ग को कुमार अतुल शुक्ला एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है.शीघ्र ही "कुमार अतुल इंटरटेनमेंट" के बैनर तले वेब सीरीज "पुतला रावण का" के पार्ट-2 की शूटिंग प्रारंभ होगी.
मनीष जायसवाल - इटारसी
: श्री खाटू श्याम दर्शन एवं फाग महोत्सव मनाने जाएगा 70 भक्तों का जत्था
Mon, Feb 27, 2023
इटारसी/नर्मदापुरम : धार्मिक आस्था के चलते प्रतिवर्ष अलग अलग स्थानो से बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए हजारों धर्मप्रेमी जनता दर्शन के लिये आती है, इसी परंपरा को इटारसी एवं नर्मदापुरम के भक्त भी निर्वाह करते चले आ रहे है, दिनांक 1 मार्च को करीब 70 यात्रियों का जत्था रवाना होगा जो बाबा के दर्शन एवं फाग महोत्सव के लिये रवाना होगा।
"हारे के सहारे" श्री श्याम बाबा के दर्शन हेतु इटारसी से करीब 70 श्याम प्रेमियों का ग्रुप 1 मार्च को चेन्नई जयपुर एक्सप्रेस से जयपुर के लिए निकलेगा, 2 तारीख को प्रातः सभी जयपुर पहुंचेंगे वहां से प्रस्थान कर खाटू धाम पहुंचेंगे वहां से दर्शन करके 3 तारीख ग्यारस को 18 किलोमीटर की पैदल निशान यात्रा करके बाबा को निशान चढ़ाएंगे, 4 मार्च को बारस के दर्शन होंगे, इस तरह 5 मार्च की सुबह श्याम प्रेमियों का यह ग्रुप वापस इटारसी आएगा, उल्लेखनीय है कि श्री श्याम बाबा के लाखों भक्त इस फाग महोत्सव में शामिल होने प्रतिवर्ष खाटू धाम जाते हैं और बाबा का आशीर्वाद लेते हैं।
मनीष जायसवाल