Thu 02 Apr 2026

🎤 KKC Talent Show

Auditions Now Open — Register Here

ब्रेकिंग

आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

E-Paper अगस्त 2025

डॉक्टरों ने गाए गीत, थामा माइक, गिटार और सेक्सोफोन से लेकर कांगो-बोंगो तक

E-Paper जून 2025

E-Paper मई 2025

: परशुराम जयंती पर जानापाव में मुख्यमंत्री का आव्हान हर घर श्री राम लाएंगे

परशुराम जयंती पर जानापाव में मुख्यमंत्री का आव्हान हर घर श्री राम लाएंगे

ग्वालियर : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर के नजदीक जानापाव परशुराम जन्म भूमि पर परशुराम जी के के अवतरण दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया,
जिसमें परशुराम जी के नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन किया गया एवं विशाल भंडारा भी किया गया, इस समारोह में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, श्रम मंत्री पंडित सुनील भराला, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बीडी शर्मा, मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष मोनिका जैन, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, कविता पाटीदार एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

समारोह यज्ञ के साथ प्रारंभ किया गया जिसमें सभी मंत्री एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए, यज्ञ मुख्य पंडित जी ने प्रारंभ कराया, व्यवस्था एवं संचालन राष्ट्रीय परशुराम समिति ने किया। यज्ञ के पश्चात अमृत कुंड की परिक्रमा की गई एवं भोजन वितरण किया गया। लोगों ने नारे लगाए " वो हिंदू किस काम का जो नाम न ले श्री राम का" लोगों का उत्साह देखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज जी चौहान ने कहा हर घर श्रीराम वापिस लाएंगे। परशुराम की जन्मस्थली पर उनके अवतरण दिवस के अवसर पर विशाल समारोह का आयोजन किया जिसमें अनेक लोग पधारे।

जया अग्रवाल - ग्वालियर

Tags: