Thu 02 Apr 2026

🎤 KKC Talent Show

Auditions Now Open — Register Here

ब्रेकिंग

आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

E-Paper अगस्त 2025

डॉक्टरों ने गाए गीत, थामा माइक, गिटार और सेक्सोफोन से लेकर कांगो-बोंगो तक

E-Paper जून 2025

E-Paper मई 2025

: लता मंगेशकर की स्मृति मे मिलें सुर मेरा तुम्हारा, सुमन चौरसिया को इंदौरी लता पुरस्कार

लता मंगेशकर की स्मृति मे मिलें सुर मेरा तुम्हारा, सुमन चौरसिया को इंदौरी लता पुरस्कार

इंदौर : 8 बार गायन के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड बनाने बाली संस्थान केकेसी मैत्री क्लब एवं संगीत सेवा सहारा द्वारा स्वर कोकिला भारत रत्न इंदौर में जन्मी लता जी मंगेशकर की प्रथम पुण्यतिथि पर 5 फरवरी रविवार को 93 कलाकारो द्वारा श्रद्धांजलि देने हेतु एक संगीतमय आयोजन किया जो अभिनव कला समाज गांधी हॉल में हुआ, इस आयोजन में इंदौर के अतिरिक्त देवास, बड़वानी, जलगांव, नागदा एवं अन्य शहरों से भी कलाकार आए, इस अनूठे आयोजन में इंदौरी लता पुरस्कार लता ग्रामोफोन संस्थान के श्री सुमन चौरसिया को अतिथि एवं संगीत प्रेमियों के समक्ष प्रदान किया गया, यह पुरस्कार 5100 रुपए नगद राशि और सम्मान पत्र के रूप में था।

संस्थान के अध्यक्ष दीपक पाठक ने बताया की लता जी की स्मृति में पुण्यतिथि पर हुए इस आयोजन में लता जी की उम्र के बराबर 93 कलाकारों ने अपने गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के महोबा से ब्लाइंड स्टार कलाकार ग्रुप के 7 दिव्यांग बच्चे अपनी प्रस्तुति देने के लिए इस आयोजन में स्पेशल रूप से आए थे, ये ब्लाइंड ग्रुप उत्तरप्रदेश के कई शहरों में अच्छी प्रस्तुति के लिए कई पुरस्कार जीत चुका है। आयोजन में मुख्य अतिथि श्री अजातशत्रु, पंडित योगेंद्र महंत, डॉक्टर भरत शर्मा, श्री रमण रावल, श्री प्रवीण खारीवाल, श्री दीपक बाबा, श्री हरि अग्रवाल, श्री विनय जैन एवं सभी उपस्थित संगीत प्रेमियों के माध्यम से इंदौरी लता पुरस्कार श्री सुमन चौरसिया को प्रदान किया गया, संस्थान के निवेदन पर अतिथियों ने सुमन चौरसिया के रेकॉर्ड संग्रह को शासन स्तर पर सहयोग करने का आश्वासन दिया है। आयोजन में 5 वर्ष के बच्चे से लेकर 80 वर्ष तक के बुजुर्ग ने लता जी को 14 घंटे तक गीतों के माध्यम से सतत श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्थान की संयोजक श्रीमती रेखा रावल ने अतिथियों, गायक कलाकारों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

Tags: